डीएम टोक्यो ओलंपिक में खेलेंगे बैडमिंटन, वर्ल्ड रैंकिंग में नंबर तीन खिलाड़ी

DM will play badminton in Tokyo Olympics, number three players in world ranking


नवीन चौहान
जैसे जैसे टोक्यो ओलंपिक शुरू होने का समय नजदीक आता जा रहा है वैसे ही खिलाड़ियों का उत्साह भी बढ़ता जा रहा है। टोक्यों जाने के लिए जिन भारतीय खिलाड़ियों का नाम फाइनल हुआ है उनमें गौतमबुद्ध नगर के डीएम सुहास एलवाई का नाम भी शामिल हो गया है।

गौतमबुद्ध नगर के डीएम सुहास एलवाई टोक्यो पैरा ओलंपिक में भाग लेंगे। वर्ल्ड बैडमिंटन फेडरेशन ने उनका सिलेक्शन किया है। सुहास एलवाई दुनिया के नंबर-3 बैडमिंटन खिलाड़ी हैं।सुहास एलवाई ने टोक्यो पैरा ओलंपिक के लिए अपने चयन की पुष्टि की है। उन्होंने कहा, “वह फिर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की पुरजोर कोशिश करेंगे। स्वर्ण पदक हासिल करना उनका लक्ष्य है।”

वर्ष 2018 में हुए पैरा ओलंपिक में सुहास एलवाई ने स्वर्ण पदक हासिल किया था। वर्ष 2016 एशियाई पैरा बैडमिंटन चैंपियनशिप बीजिंग में सुहास एलवाई ने अंतर्राष्ट्रीय बैडमिंटन चैम्पियनशिप जीती थी। चैंपियनशिप जीतने वाले वह पहले भारतीय नौकरशाह बने।

आजमगढ़ के जिला मजिस्ट्रेट के रूप में कार्यरत होने के दौरान उन्होंने फाइनल में इंडोनेशिया के हैरी सुसांतो को हराकर स्वर्ण पदक जीता था। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनकी पहचान तब सामने आयी जब वह स्वर्ण पदक जीते। वैश्विक स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करने और पदक जीतने वाले वो पहले भारतीय नौकरशाह थे।

दिसंबर 2016 में वह उत्तर प्रदेश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान यश भारती से नवाजे गए थे। उन्हें 1 दिसंबर 2016 को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने यह सम्मान दिया था। 3 दिसंबर विश्व विकलांग दिवस पर उन्हें पैरा स्पोर्ट्स में उनके प्रदर्शन के लिए राज्य सरकार से यह पुरस्कार मिला।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *