डीएम ने विधानसभा चुनाव को लेकर की बैठक, प्रत्याशियों को चुनाव खर्च के लिए अगल से खुलवाना होगा खाता




नवीन चौहान.
हरिद्वार। विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 के सफल सम्पादनार्थ बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार, रोशनाबाद, हरिद्वार में समस्त राजनैतिक दलों, बैंको व लेखा टीमों के प्रभारियों हेतु चुनावी व्यय से सम्बंधित प्र्रशिक्षण कार्यक्रम जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी विनय शंकर पाण्डेय की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन मुख्य कोषाधिकारी, हरिद्वार/नोडल अधिकारी व्यय एवं मास्टर ट्रेनर परवीन कौर एवं शैफाली गुप्ता, कोषाधिकारी/ सहायक नोडल अधिकारी व्यय द्वारा बताया गया कि राजनैतिक दलों के भावी प्रत्याशियों/ एजेंटो को नामाकंन से लेकर चुनावी परिणाम जारी होने तक होने वाले व्ययों- समस्त प्र्रत्याशियों द्वारा पृथक से चुनावी व्यय हेतु पृथक खाता खोला जायेगा। जिससे चुनाव से सम्बंधित समस्त व्यय प्रत्या​शियों द्वारा उक्त खाते से ही किये जायेंगे, प्रत्येक बैंक द्वारा जिसमें प्रत्याशी अपना चुनावी खाता खोलेंगे, के द्वारा प्रत्याशियों हेतु अलग काउटर स्थापित किये जायेगे, ए.टी.एम. आन व्हील के कर्मचारियों को आई.डी.कार्ड रखने हेतु बैंक अधिकारियों द्वारा निर्देशित किया जायेगा।

एक लाख रूपये से अधिक के प्रत्येक लेन-देन की जिला निर्वाचन अधिकारी व्यय को देनी अनिवार्य रहेगी, चुनावी खर्च रू0 30,80.000.00 की सीमा पर पुनः जोर देते हुए सभी दलों को अवगत कराया गया कि उक्त सीमा के भीतर ही चुनावी खर्च प्रत्याशियों द्वारा चुनाव में किये जाये।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डाॅ0 सौरभ गहरवार, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) वीर सिंह बुदियाल, अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) पी0एल0 शाह, मुख्य कोषाधिकारी/ नोडल अधिकारी निर्वाचन व्यय लेखा नीतू भण्डारी, विजय वाल सिंह, जिला महामंत्री सी.पी.आई.का. हरिद्वार, महेन्द्र सिंह वर्मा, राज्य कार्यकारणी सदस्य सी.पी.आई.का, हरिद्वार, वैभव दीक्षित, बी.एच.ई.एल रानीपुर, शाहीन गोयल, 35 हरिद्वार (ग्रामीण), रविन्द्र कुमार, 32 खानपुर, ओम प्रकाश सिंह, विधा शरण, (प्रभारी लेखा) 28 भगवानपुर, कन्हैया राम कार्की (प्रभारी लेखा)26 बी.एच.ई.एल रानीपुर, बृजमोहन भगत (प्रभारी लेखा) 29 झबरेड़ा, मनीष तिवारी, ए.आर.टी.ओ. सीमा नौटियाल, जिला पर्यटन अधिकारी, वी.एस. पवांर, एक्स इंजी. यू.पी.सी.एल, स्वाती तिवारी, केनरा बैंक, देहरादून विजय कुमार आर्य, यू.जी.बी, संजय सोनल, एस.बी.आई. रोशनाबाद, के.के अग्रवाल, डी.एस.ओ., समीर गुप्ता, मैनेजर आई.ओ.बी, कनखल, चरन सिंह, डी.जीएम अनिल कुमार पाण्डे, एसयूडीसीसीबी लि. हरिद्वार, विपिन बिष्ट, डीसीओ बैंक आफ बड़ौदा संजय संत, लीड बैंक मैनेजर, पंजाब नेशनल बैंक सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *