जिला विज्ञान क्लब मेरठ ने मनाया राष्ट्रीय विज्ञान दिवस, दो विज्ञान शिक्षक सम्मानित




  • संजना गेराल्ड बाल विज्ञान कांग्रेस और नित्या शर्मा को विद्यार्थी विज्ञान मंथन जिला समन्वयक घोषित

मेरठ।
विज्ञान एवम प्रौद्योगिकी परिषद् लखनऊ के तत्वाधान में जिला विज्ञान क्लब मेरठ द्वारा राष्ट्रीय विज्ञान दिवस समारोह का आयोजन एनएएस इन्टर कॉलेज मेरठ में किया गया। इस अवसर पर कई प्रतियोगिता आयोजित की गई।

पोस्टर प्रतियोगिता में भारतीय गर्ल्स इंटर कॉलेज की खुशी प्रथम, एनएएस इन्टर कालेज के विशाल कुमार को द्वितीय और वंशिका त्यागी सेंट जोज़फ गर्ल्स इंटर कॉलेज को तीसरा स्थान मिला।

मॉडल प्रतियोगिता में देवराज प्रथम, नईशा जिंदल जीजीआईसी माधवपुरम को दूसरा तथा एन ए एस इंटर कॉलेज को तृतीय स्थान मिला। जबकि इंडियन ग्लोबल पब्लिक स्कूल की भाव्या को विशेष पुरूस्कार प्रदान किया गया।

भाषण प्रतियोगिता में सराह प्रथम सरधना, वंशिका त्यागी को दूसरा और अमर अंसारी को तृतीय स्थान मिला, निबंध प्रतियोगिता में खुशी को विशेष पुरूस्कार प्रदान किया गया।

सेंट जोज़फ गर्ल्स कॉलेज सरधना की टीम द्वारा सर सीवी रमन पर नाट्य प्रस्तुति शानदार रही।
आज दो विशेष अध्यापिका संजना गेराल्ड प्रवक्ता जीव विज्ञान सेंट जोज़फ गर्ल्स कॉलेज सरधना को बाल विज्ञान कांग्रेस मेरठ और नित्या शर्मा प्रवक्ता जीव विज्ञान गार्गी गर्ल्स स्कूल को विद्यार्थी विज्ञान मंथन मेरठ का जिला समन्वयक डॉ रूपनारायण, डा अल्पना शर्मा और दीपक शर्मा द्वारा घोषित किया गया।

विजेताओं को पुरस्कार मुख्य अतिथि प्रबंधक अमित शर्मा और राजेंद्र शर्मा द्वारा प्रदान किए गए। अतिथियों का स्वागत प्रधानाचार्य आभा शर्मा द्वारा किया गया। विशांत तेवतिया ने सर सीवी रमन की जीवनी और उनके रमन प्रभाव पर प्रकाश डाला। डा रोशन लाल शहीद मंगलपांडे गर्ल्स कॉलेज, डा निखिल शर्मा सीसीएस यूनिवर्सिटी और विजेंद्र कुमार ध्यानी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

इस अवसर पर दीपक तोमर, स्वाति शर्मा, पुष्पेंद्र कुमार, अजीत चौधरी, अश्वनी त्यागी, अनुराग शर्मा, संतोष कुमार आदि का विशेष योगदान रहा।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *