जिलाध्यक्ष विमल शर्मा का टोल प्लाजा पर पूर्व भाजयुमो जिला मंत्री मनिंदर विहान के नेतृत्व में स्वागत




संजीव शर्मा.
भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष विमल शर्मा का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। जिलाध्यक्ष बनने के बाद वह पहली बार अपने पैतृक गांव जीतपुर पहुंचे। यहां भी ग्रामीणों ने उनका भव्य स्वागत किया।

पल्लवपुरम से जीतपुर जाते समय विमल शर्मा का दुल्हैड़ा चुंगी पर ललित चौहान व गौरव चौहान ने कार्यकर्ताओं के साथ स्वागत किया। उसके बाद सिवाया गांव में विमल शर्मा का जोरदार स्वागत हुआ।

सिवाया से आगे बढ़ते हुए जब जिलाध्यक्ष का काफिला टोल प्लाजा पर पहुंचा तो यहां भाजयुमो के पूर्व जिला मंत्री मनिंदर विहान के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया गया। दौराला में तिरंगा चौक पर जिलाध्यक्ष का स्वागत हुआ। यहां जिलाध्यक्ष विमल शर्मा ने किसानों के मसीहा स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

इस दौरान जिला सहकारी बैंक चेयरमैन मनिंदर पाल सिंह, भूमि विकास बैंक चेयरमैन हरेंद्र अहलावत, महामंत्री भंवर सिंह प्रताप, चौधरी, गौतम सिवाच, अमित मुखिया, समीर चौहान, जितेंद्र प्रधान, ललित चौहान, डॉ विजय शर्मा, गौरव चौहान, नितिन खरे, अमित गुप्ता, मोहन किनौनी, शिबू प्रधान, अंकित मौतला, राहुल चौहान आदि मौजूद रहे।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *