डीआईजी नीरू गर्ग के निर्देश पुलिसकर्मी सौम्य व्यवहार रखते हुए पुलिस की छवि में लाए सुधार, जनता में बढ़े विश्वास




नवीन चौहान
पुलिस उपमहानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र नीरू गर्ग ने जनपद रूद्रप्रयाग में पुलिसकार्मिकों के साथ सम्मेलन करते हुए जनता के साथ जन संवाद किया।उन्होंने पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया गया कि किसी भी प्रकार से पुलिस कर्मियों के स्तर पर शिकायत का मौका नहीं मिलना चाहिए। अपना व्यवहार सौम्य रखने तथा पुलिस की छवि सही किए जाने हेतु निर्देशित किया गया। अच्छा कार्य करने वाले पुलिसकर्मी सम्मानित किए जाएंगे तथा सख्त लहजे में कहा गया कि गलत कार्य करने वालों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शा जाएगा बल्कि उन्हें दंडित किया जाएगा।
डीआईजी गढ़ाल रेंज नीरु गर्ग ने गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर परिक्षेत्रीय कार्यालय पौड़ी में ध्वजारोहण के उपरांत जनपद रूद्रप्रयाग के पुलिस लाइन परिसर का भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान अधीनस्थों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस लाइन रतूड़ा में जनपद रूद्रप्रयाग के पुलिस अधिकारी, कर्मचारियों का सम्मेलन ले आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। डीआईजी रेंज ने रुद्रप्रयाग के सम्मानित व्यक्तियों के साथ जन संवाद कर उपस्थित जनसमूह से उनकी समसमायें एवं सुझाव ले कर उनका निराकरण करने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग आयुष अग्रवाल, पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग गणेश लाल कोहली, प्रतिसार निरीक्षक समरवीर सिंह रावत एवं समस्त थाना चौकी प्रभारी मौजूद रहे।
डीआईजी नीरू गर्ग ने पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार के सिद्धांत के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि पीड़ित केंद्रित पुलिसिंग पर ध्यान दिया जाए इस अपेक्षा को कायम रखना है।

डीआईजी नीरू गर्ग पुलिस कर्मियों के साथ सम्मेलन करते हुए दिशा निर्देश जारी करते हुएं
  • पुलिस के पास आने वाले शिकायत कर्ता एवं फरियादियों की शिकायतों को तत्परता से सुना जाए।
  • किसी भी प्रकार के कार्य एवं आचरण में शिथिलता क्षम्य नहीं होगी।
  • महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों पर त्वरित कार्यवाही की जाए।
  • नशे का कारोबार करने वालों का चिन्हीकरण करते हुए ऐसे लोगों के विरूद्व सख्त से सख्त कार्रवाई अमल में लायी जाए।
  • पुलिस कार्मिकों के कल्याण के लिए हर सम्भव कार्य किये जा रहे हैं, पुलिस कर्मियों का भी दायित्व बनता है कि, दिए गए टास्क को पूर्ण मनोयोग से पूरा करें।
  • सभी थानों पर महिलाओं हेतु अलग से शौचालय की व्यवस्था किए जाने हेतु निर्देशित किया गया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *