पर्यटन कार्यालय के बाहर काले झंडे लेकर किया प्रदर्शन




नवीन चौहान.
संयुक्त मोर्चा पर्यटन उद्योग के तत्वाधान में हरिद्वार में पर्यटन कार्यालय के बाहर काले झंडे लेकर प्रदर्शन किया गया। जिसमें चारधाम यात्रा विरोधी एसओपी व कुप्रबंधन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया गया।
संयुक्त मोर्चा का कहना है कि चारधाम यात्रा में आने के बाद तीर्थ यात्रियों का लगातार उत्पीड़न हो रहा है। इसमे हमारे चार धामों की छवि भी धूमिल हो रही है। टूरिज्म स्टेक होल्डर किसी भी तरह से काम नहीं कर पा रहे हैं। आर्थिक और मानसिक उत्पीड़न झेल रहे हैं। इसके अलावा देवस्थानम बोर्ड पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया के विरोध में भी आवाज उठाई गई।
इन सभी समस्याओं को लेकर आज इस तरह के प्रदर्शन पूरे चार धाम यात्रा रूट पर सभी पर्यटन एवम परिवहन से जुड़ी संस्थाओं ने अपने अपने स्थान पर किए। हरिद्वार की कुछ विशिष्ट संस्थाओं एवम उनके गणमान्य पदाधिकारियों ने सरकारी पर्यटन दिवस के कार्यकर्म का बहिष्कार करके पर्यटन एवम परिवहन की सभी संस्थाओं का हौंसला बढ़ाया।
इस दौरान मांग की गई कि चार धाम यात्रा को सुचारू रूप से चलाया जाए। किसी भी तरह की नंबर की बाध्यता को तुरंत प्रभाव से खत्म किया जाए। देवस्थानम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था को तुरंत समाप्त किया जाए। मात्र देहरादून स्मार्ट सिटी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने वाले यात्रियों को बिना किसी रुकावट के आने दिया जाए। कहीं पर भी तीर्थ यात्रियों की चेकिंग के नाम पर उत्पीड़न न हो ऐसा सुनिश्चित किया जाए।

आज पर्यटन ऑफिस के बाहर प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रूप से संयुक्त मोर्चा पर्यटन उद्योग, टैक्सी मैक्सी एसोसिएशन, हरिद्वार होटल एसोसिएशन, टूर ऑपरेटर एसोसिएशन उत्तराखंड, हरिद्वार ट्रैवल ट्रेड एसोसिएशन, पंचपुरी टेंपो ट्रैवल एसोसियेशन, टैक्सी यूनियन, टाटा सूमो यूनियन एवम अनेक संस्थाओं के सदस्य एवम पदाधिकारी शामिल हुए। जिनमे अभिषेक अहलूवालिया, गिरीश भाटिया, विजय शुक्ला, संजय शर्मा, दीपक भल्ला, मिंटू पंजवानी, अर्जुन सैनी, सुनील जायसवाल, चंद्रकांत शर्मा, विकास कुमार, पुष्प्रीत सिंह, हरीश भाटिया , इकबाल सिंह, मुकेश कुमार, सौरभ वर्मा, अश्विनी चौहान, विकास कुमार, सोम प्रधान, महेश भट्ट, मंटू चौधरी, अभिषेक शर्मा, चेतन सुथार, पाल सिंह राणा, शमीम, और अनेक साथी उपस्थित रहे।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *