न्यूज 127.
लापता रिटायर्ड जज रवि मल्होत्रा का शव बरामद हो गया है। 27 जून से लापता रिटायर्ड जज का शव जनपद हापुड में धौलाना की देहरा झाल में मिला है। रवि मल्ह़ोत्रा मेरठ के थाना जानी क्षेत्र की भोला झाल से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए थे। उनकी कार झाल के पास ही स्थित पुलिस चौकी पर खड़ी मिली थी। उसी दिन से उनकी तलाश की जा रही थी। गंगनहर में कूदने की संभावना के चलते गोताखोरों की मदद से गंग नहर में भी दो दिन तक उनकी तलाश की गई थी।
मेरठ से लापता रिटायर्ड जज का देहरा झाल में मिला शव
![](https://www.news127.com/wp-content/uploads/2020/01/murder-275x165.jpg)
![](https://news127.com/wp-content/uploads/2022/09/7553d0a6-f5c4-4779-ab87-7f73e1123586-1.jpg)
![](https://www.news127.com/wp-content/uploads/2023/05/WhatsApp-Image-2022-02-18-at-21.41.56.jpeg)