संजीव शर्मा
यूपी के बुलंदशहर जिले में एक युवक का गन्ने के खेत में शव मिलने से हड़कंप मच गया। परिजनों का आरोप है कि कुछ लोग उसे घर से बुलाकर ले गए थे और उसके बाद उसकी हत्या कर शव खेत में फेंक दिया। बुलंदशहर के इस युवक का शव गौतमबुद्ध नगर के जारचा क्षेत्र में मिला है। युवक फेरी लगाने का कार्य करता था। मृतक युवक का नाम अफजल निवासी सिकंदराबाद, जिला बुलंदशहर बताया गया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर अपनी जांच पड़ताल शुरू कर दी है।