नोएडा में 17 संदिग्धों की सैंपल रिपोर्ट में कोरोना वायरस मिला पॉजिटिव




नवीन चौहान
नोएडा। गौतमबुद्ध नगर में शुक्रवार को 17 और मरीजों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई। गौतमबुद्धनगर में अब कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 155 हो गई है। दो मरीजों को आज अस्पताल से डिस्चार्ज भी किया गया है। अब तक 90 मरीजों को रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद अस्पताल से छुटटी दी जा चुकी है। इस समय 65 मरीजों का इलाज अलग-अलग आइसोलेशन वार्ड में किया जा रहा है।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार शुक्रवार को 333 मरीजों की टेस्ट रिपोर्ट प्राप्त हुईं। जिनमें से 316 रिपोर्ट नेगेटिव आईं, जबकि 17 रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जिला सर्विलांस अधिकारी ने बताया कि गौतमबुद्ध नगर में 17 पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद जनपद में संक्रमित मरीजों की संख्या 155 हो गई है। वहीं दो मरीजों के ठीक होने पर उन्हें घर भेजा गया है। जिनमें 9 साल की बच्ची और 39 वर्षीय युवक शामिल हैं। अभी तक 3618 सैंपल स्वास्थ्य विभाग द्वारा लिए गए हैं। जबकि 697 लोगों को क्वारंटाइन किया गया है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *