महिला सिपाही से दुष्कर्म का आरोपी कांस्टेबल गिरफ्तार




नवीन चौहान.
महिला सिपाही के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी कांस्टेबल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जा रहा है।

बतादें देहरादून जनपद की मसूरी कोतवाली में एक महिला सिपाही ने रिपोर्ट दर्ज करायी थी। आईटीबीपी अकादमी की इस महिला सिपाही ने आरोप लगाया था कि अकादमी का ही कांस्टेबल मोहन सिंह निवासी जनपद पिथौरागढ़ उसे बहकाफुसला कर अकादमी से बाहर अपने एक परिचित के मकान पर ले गया था। जहां उसने जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया।
महिला सिपाही की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी कांस्टेबल को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर गिरीश चन्द्र के मुताबिक आरोपी कांस्टेबल को कोर्ट में पेश किया जा रहा है। पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके अनुसार अगली कार्यवाही की जाएगी।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *