नवीन चौहान.
शुक्रवार को उत्तराखंड कैबिनेट ने सरकारी कर्मचारियों के हित में बड़ा फैसला लिया है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में राज्य सचिवालय स्थित वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सभागार कैबिनेट की बैठक में कर्मचारियों को 11 प्रतिशत महंगाई भत्ता देने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है।
सरकार के इस फैसले से 1800 करोड़ का सालाना व्यय भार सरकार पर बढ़ेगा। कैबिनेट के इस फैसले से प्रदेश में तीन लाख कर्मचारियों और पेंशनरों को फायदा होगा।