नवीन चौहान.
हरिद्वार: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को विधायक रूड़की प्रदीप बत्रा के सिविल लाइन स्थित निवास पर पहुंचे।
मुख्यमंत्री ने यहां नवरात्रि के पावन अवसर पर आयोजित कन्या पूजन कार्यक्रम में मंत्रोचारण के बीच विधिपूर्वक कन्याओं का पूजन किया तथा उन्हें भोजन कराया।
सीएम पुष्कर सिंह धामी का विधायक प्रदीप बत्रा के निवास पहुँचने पर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर रूड़की विधायक प्रदीप बत्रा के अलावा भाजपा जिलाध्यक्ष जयपाल सिंह चौहान, जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. योगेन्द्र सिंह रावत, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अंशुल सिंह, एडीएम पी.एल.शाह, हेमंत अरोड़ा श्यामवीर सैनी नवीन गुलाटी आदेश सैनी तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्तागण उपस्थित थे।