नवीन चौहान.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो की आपत्तिजनक टिप्पणी पर सीएम पुष्कर धामी ने कहा बिलावल भुट्टो द्वारा दिया गया बयान बेहद शर्मनाक, अशोभनीय और निंदनीय है। यह उसके मानसिक दिवालियापन के लक्षण को दर्शाता है।
पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था मजाक बन गई है। वे बर्बादी की कगार पर हैं, इसलिए इस तरह के हास्यास्पद बयान देकर ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे हैं।
वहीं दूसरी ओर बिलावल भुट्टो की आपत्तिजनक टिप्पणी से उत्तराखंड में भाजपाई धरना प्रदर्शन कर अपना विरोध प्रकट कर रहे हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं ने आज पूरे प्रदेश में पाकिस्तान और उसके विदेश मंत्री भुट्टो का पुतला फूंका।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पार्टी के नेतृत्व में सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, मोर्चों, प्रकोष्ठों और विभागों ने विरोध जताया। देहरादून में घंटाघर से आक्रोश रैली निकाली गई।