योगेश शर्मा.
हरेला पर्व को सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अपने परिवार के साथ पूरे विधि विधान के साथ मनाया। इस दौरान उन्होंने परिसर में वृक्षारोपण भी किया। वृक्षारोपण के दौरान विधायकगण और उनकी धर्मपत्नियों ने भी वृक्षारोपण में प्रतिभाग किया।
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि उन्होंने सीएम आवास परिसर में सदन के सम्मानित मंत्रीगणों व विधायकगणों की पत्नियों निर्मला जोशी, डॉ. दीपा रावत, शशिप्रभा अग्रवाल, बबीता पुण्डीर, शशि चमोली, सुबोधिनी शर्मा, कुसुम गैराला, अनीता एवं हेमलता जी के साथ विभिन्न प्रजाति के फलदार एवं छायादार वृक्षों का पौधारोपण किया।
इसके साथ ही मैंने सभी को हरेला पर्व के उपहार स्वरूप विभिन्न प्रकार के फलदार पौधे भी भेंट किए। इस दौरान मैंने कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत जी की पत्नी डॉ. दीपा रावत जी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं भी दी।
उन्होंने कहा कि संस्कृति और प्रकृति के संगम से परिपूर्ण यह पावन पर्व हम सभी को पर्यावरण संरक्षण के प्रति हमारे कर्तव्यों का बोध कराता है।