डीएवी सेंटेनरी स्कूल के बच्चों ने उत्साह के साथ ली हिमालय बचाने की प्रतिज्ञा




नवीन चौहान.
डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल जगजीतपुर हरिद्वार के बच्चों ने हिमालय बचाने के लिए प्रतिज्ञा की। हिंदुस्तान हिमालय बचाओ अभियान 5 से 9 सितंबर तक चलाया जाएगा। बच्चों बड़े ही उत्साह के साथ यह प्रतिज्ञा ली।

आज स्कूल के प्रांगण में हिंदुस्तान हिमालय बचाओ अभियान को आगे बढ़ाते हुए कक्षा 1से 12 तक के छात्र-छात्राओं ने हिमालय प्रतिज्ञा ली। कार्यक्रम का शुभारम्भ गायत्री मंत्र से किया गया।

इसके बाद स्कूल के हेड बॉय देवांश दर्गन और हेड गर्ल अदिति पांडेय ने हिमालय को कैसे बचाया जाये और किस प्रकार हर विद्यार्थी हिमालय को बचाने में अपना योगदान दे सकता है के बारे में विस्तृत रूप से अवगत कराया।

उन्होंने बताया कि हिमालय हमारे देश का मस्तक है। हमारे लिए न सिर्फ जलवायु का आधार है बल्कि जल जीवन और पर्यावरण का आधार है।

इस अवसर पर स्कूल के कार्यवाहक प्रधानाचार्य मनोज कपिल ने बच्चों को शपथ दिलवाई और हिमालय का संरक्षण करने के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित किया।

स्कूल की एनएसएस यूनिट के छात्र -छात्राओं ने स्लोगनों के द्वारा हिमालय बचाओ अभियान में भागेदारी की।

एनएसएस विद्यार्थियों ने कक्षा 1 से 8 तक कक्षाओं में जाकर शपथ ग्रहण करवाई। इस अवसर पर स्कूल के सुपरवाइजरी हेड हेमलता पांडेय, कुसुम बाला त्यागी एवं स्कूल के सभी शिक्षक – शिक्षिकायें उपस्थित रहे।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *