मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने की शिव भक्त कांवडियों पर हैलीकाप्टर से पुष्प वर्षा




  • आईजी, जिलाधिकारी एवं एसएसपी ने हवाई सर्वेक्षण कर कांवड़ यात्रा मार्ग सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
  • कांवड़ यात्रा मार्ग पर अधिकारियों ने किया कांवडियों का स्वागत और अभिनंदन

मेरठ। प्रदेश में कांवड़ यात्रा को भव्य एवम शांतिपूर्ण संपन्न कराए जाने हेतु मुख्यमंत्री योगी आदिन्यनाथ के निर्देशन में शासन प्रशासन द्वारा लगातार समस्त क्षेत्र की निगरानी की जा रही है तथा समय-समय पर जनपदों को कावड़ यात्रा की व्यवस्थाओं को ठीक किए जाने एवं यात्रा को भव्य बनाए जाने हेतु निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में आज मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश द्वारा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कांवड़ यात्रा वाले मेरठ सहित समस्त जनपदों का हवाई सर्वेक्षण कर कांवड़ मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था इत्यादि का जायजा लिया गया। मेरठ जनपद के विभिन्न कांवड़ यात्रा मुख्य मार्गों का मुख्यमंत्री द्वारा एयर सर्वेक्षण हेलीकॉप्टर के माध्यम से किया गया।

शासन से प्राप्त निर्देशों के क्रम में जनपद स्तर पर कावड़ यात्रा को सफल संपन्न कराए जाने के दृष्टिगत लगातार कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। मंडल एवं जनपद स्तरीय अधिकारियों द्वारा लगातार कावड़ मार्गों का स्थलीय जायजा लेते हुए कार्यवाही सुनिश्चित की गयीं है। इसी क्रम में आज आई जी प्रवीण कुमार, जिलाधिकारी दीपक मीणा एवं एसएसपी रोहित सिंह सजवाण द्वारा जनपद में कावड़ यात्रा मार्ग की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिए जाने हेतु हेलीकॉप्टर हवाई सर्वेक्षण किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दी-58 कावड़ यात्रा मार्ग ,बाबा औघड़नाथ मंदिर सहित कावड़ यात्रा मार्गों का सर्वेक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। साथ ही कावड़ यात्रियों का अभिनंदन किया गया।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *