मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्राचीन अवधूत मंडल आश्रम में बने धर्मार्थ अस्पताल का किया उद्घाटन, गरीबों को मिलेगा लाभ, देखें वीडियो




नवीन चौहान
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्राचीन अवधूत मंडल आश्रम के परमाध्यक्ष महंत स्वामी रूपेंद्र प्रकाश की पहल पर बने स्वामी रामप्रकाश धर्मार्थ चिकित्सालय का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अस्पताल की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए आश्वस्त किया कि जरूरत पड़ने पर अस्पताल संचालन के लिए मद्द की जाएगी। मुख्यमंत्री ने प्राचीन अवधूत मंडल के परमाध्यक्ष स्वामी रूपेंद्र प्रकाश महाराज के कार्यों की सराहना की।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सर कार्यवाह डॉ कृष्ण गोपाल ने अस्पताल की सुविधाओं के बारे में बताया।
रविवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत प्राचीन अवधूत मंडल आश्रम में पहुंचे। जहां स्वामी रामप्रकाश धर्मार्थ चिकित्सालय के उद्घाटन से पूर्व हवन में आहूति दी। अस्पताल के उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अस्पताल का निरीक्षण करते हुए कहा कि अस्पताल बनने से मरीजों को इलाज में सहायता मिलेगी। अस्पताल के उद्घाटन के दौरान शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक, विधायक आदेश चौहान, पूर्व मेयर मनोज गर्ग के साथ तमाम हस्तियां मौजूद रही। प्राचीन अवधूत मंडल के परमाध्यक्ष श्रीमहंत रूपेंद्र प्रकाश महाराज ने बताया कि उद्घाटन कार्यक्रम के बाद उपरांत होने वाले कार्यक्रम अध्यक्षता जूनापीठाधीश्वर आचार्य मंडलेश्वर अवधेशानंद करेंगे। जबकि मुख्य अतिथि महामंडलेश्वर विश्वेश्वरानंद जी महाराज, मुख्य वक्ता डाॅ दिनेश होंगे। जबकि अति विशिष्ट अतिथि के तौर पर माता मंगला जी व भोले जी महाराज रहेंगे। विशेष आमंत्रित संत विजय कौशल जी महाराज, ब्रहमचारी ब्रहमस्वरूप जी महाराज है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *