नवीन चौहान
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने मंगलवार को नई दिल्ली में उपराष्ट्रपति एम.वेंकैया नायडू से शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने उपराष्ट्रपति को कंडाली के रेशों से बनी शाॅल और केदारनाथ मंदिर की प्रतिकृति भेंट की।
बतादें मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत इन दिनों नई दिल्ली के दौरे पर हैं। इस दौरान वह दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर प्रदेश के विकास के लिए न केवल बात कर रहे हैं बल्कि नई योजनाओं को लाने के लिए भी केंद्रीय मंत्रियों से बातचीत कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने वित्त मंत्री, खेल मंत्री आदि से भी मुलाकात कर राज्य के लिए राहत और योजनाएं मांगी।
इसी क्रम में मंगलवार को तीरथ सिंह रावत ने नई दिल्ली में उपराष्ट्रपति एम.वेंकैया नायडू से शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने उपराष्ट्रपति को कंडाली के रेशों से बनी शाॅल और केदारनाथ मंदिर की प्रतिकृति भेंट की।