मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने दी निर्माण कार्यों के वित्तीय राशि की स्वीकृति




नवीन चौहान
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने उत्तराखण्ड के विकास को निरंतर आगे बढ़ाने की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए वित्तीय राशि स्वीकृत की है। निर्माण कार्यों के लिए वित्तीय स्वीकृति मिलने से प्रदेश में विकास को और अधिक गति मिलेगी।

इन कार्यों के लिए दी स्वीकृति
सोमेश्वर(अल्मोड़ा) के 2 मोटर मार्ग हेतु 3 करोड़ 14 लाख, धर्मपुर(देहरादून) के 2 मोटर मार्ग हेतु 1 करोड़ 69 लाख रु. गंगोलीहाट(पिथौरागढ़) में सुकल्याड़ी बैण्ड से पभ्या मनतोली गुरैनो आगर मोटर मार्ग के निर्माण हेतु 1 करोड़ 2 लाख रु. स्वीकृत किए हैं।

विकासनगर(देहरादून) में NH-74 से खुशालपुर होते हुए लांघा रोड़ तक लिंक मार्ग के निर्माण हेतु 29.62 लाख रूपये, बागेश्वर के पालडीछीना-जैनकरास मोटर मार्ग 1 से 2 में डामरीकरण के कार्य हेतु 1 करोड़ 23 लाख रु. की स्वीकृति दी गई है।

रानीखेत के अंतर्गत मॉसी भिकियासैण के स्थान पटियाचौरा से गाँव नौगाँव सिमुड़ा में मोटर मार्ग के निर्माण हेतु 27.80 लाख रुपये, विकासनगर के बरोटीवाला-अम्बाड़ी मोटर मार्ग के स्पान सेतु के निर्माण हेतु 10.12 लाख रु. स्वीकृत किए गए हैं।

पिथौरागढ़ में मोस्टामानू से हलपाती मोटर मार्ग का सुधारीकरण का कार्य हेतु रूपये 1 करोड़ 30 लाख, जनपद पौड़ी गढ़वाल के विधानसभा क्षेत्र यमकेश्वर के अन्तर्गत राजबाट से रिंगवाडगांव तक मोटर मार्ग के नव निर्माण हेतु 72.54 लाख रु. की स्वीकृति दी गई है।

पौड़ी के विकासखण्ड कोट में सिण्डी जसकोट मोटर मार्ग का अनुसूचित जाति ग्राम कमरगढ़ तक मोटर मार्ग के विस्तार हेतु 24 लाख रुपये, रूद्रप्रयाग के विकासखण्ड जखोली में छेनागाढ घघांसू मोटर मार्ग का सुदृढ़ीकरण एवं डामरीकरण हेतु 3 करोड़ 32 लाख रु. की स्वीकृति दी गई है।

टिहरी के अंतर्गत जौल देवरी बाईपास/वन विश्राम को जोड़ने वाली सड़क से चम्बा की ओर आरक्षित 900 मी0 मोटर मार्ग के निर्माण कार्य हेतु रूपये 1.11 लाख की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

राज्य योजना के अंतर्गत रानीपुर (हरिद्वार) के अंतर्गत 3 विभिन्न निर्माण कार्यों के लिये 2 करोड़ 3 लाख रुपये, पौड़ी के अंतर्गत 3 निर्माण कार्यों के लिए 1 करोड़ 90 लाख रुपये, लालकुआ के अन्तर्गत विभिन्न 11 कार्यो हेतु 3 करोड़ 49 लाख रु. स्वीकृत किए गए हैं।

विधानसभा क्षेत्र लक्सर के अंतर्गत 3 विभिन्न निर्माण कार्यों हेतु 1 करोड़ 59 लाख रुपये, राजपुर में 2 निर्माण कार्यों हेतु 2 करोड़ 73 लाख रुपये, गंगोलीहाट में दो कार्यो के लिए 2 करोड़ 81 लाख रुपये, नानकमत्ता(उधमसिंहनगर) में 5 कार्यों हेतु 6.48 लाख रु. की स्वीकृति दी गई है।

अल्मोड़ा के अंतर्गत 2 निर्माण कार्यों हेतु 1 करोड़ 62 लाख रुपये, विधानसभा क्षेत्र रायपुर के अंतर्गत विभिन्न 2 निर्माण कार्यों हेतु 2 करोड़ 84 लाख रुपये, विधानसभा क्षेत्र झबरेड़ा में 5 कार्यों हेतु 2 करोड़ 36 लाख रूपए की स्वीकृति दी गई है।

खानपुर (हरिद्वार) में 20 कार्यों हेतु 5 करोड़ 27 लाख, भगवानपुर में 5 निर्माण कार्यों हेतु 4 करोड़ 54 लाख रुपये, पौड़ी के चौबट्टाखाल में 2 निर्माण कार्यो हेतु 2 करोड़ 41 लाख रु, किच्छा में 2 निर्माण कार्यों हेतु 73.40 लाख रु. की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *