नवीन चौहान.
देहरादून। विधायक हरभजन सिंह चीमा के नेतृत्व में बाजपुर के किसानों ने बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। कैंप कार्यालय में आयोजित मुलाकात के दौरान किसानों ने अपनी समस्याओं से अवगत कराया।
मुख्यमंत्री ने बाजपुर के किसानों के प्रतिनिधि मण्डल से भेंट करते हुए वार्ता की। इस दौरान किसानों ने विभिन्न श्रेणियों की भूमि के नियमितीकरण में हो रही परेशानियों से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि किसानों के व्यापक हित में इस पूरे मामले के जल्द समाधान के प्रयास किए जाएंगे। किसानों के साथ सीएम की वार्ता सकारात्मक रही।
Related posts:
Uttarakhand अवैध संबंधों से पैदा होने वाली संतानों को मिलेगा हक, लिव इन रिलेशनशिप का होगा पंजीकरण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 22 जनवरी की छुटटी का ऐलान
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के उपहार नीलाम करने की तैयारी, गरीबों के काम आयेगी धनराशि
PUSHKER DHAMI सीएम पुष्कर धामी ने चंपावत जिले के विकास को लेकर किया यह काम, स्टेडियम और नए आयाम