बुलंदशहर: आवारा घूम रहे गोवंश को ग्रामीणों ने किया सरकारी स्कूल में बंद, खेतों में किसानों की फसलों को कर रहे थे बर्बाद




बुलंदशहर।

यूपी के बुलंदशहर जिले में एक गांव के लोगों ने आवारा घूम रहे गोवंश सरकारी स्कूल में बंद कर दिये। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेशों के बावजूद आवारा पशुओं को गोशालाओं में नहीं ले जाया जा रहा है। आवारा घूम रहे पशु उनकी फसलों को बर्बाद कर रहे हैं।
यह मामला जिले के अनूपशहर क्षेत्र के गांव बरौली का है। यहां के ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में बड़ी संख्या में आवारा गोवंश घूमते रहते हैं। ये गोवंश खेतों में फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। बड़ी संख्या में आवारा घूम रहे पशुओं ने गेहूं और सरसों की फसल को बर्बाद कर दिया है। इसकी शिकायत कई बार अधिकारियों से की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
फसलों में हो रहे नुकसान से परेशान ग्रामीण आज इकटठा हुए और निर्णय लिया कि आवारा घूम रहे पशुओं को स्वयं की पकड़ कर कहीं एक जगह बंद कर दिया जाए। जिसके बाद ग्रामीणों ने आवारा घूम रहे पशुओं को पकड़ कर गांव के सरकारी प्राथमिक विद्यालय में बंद कर दिया। फिलहान दो दर्जन से अधिक पशुओं को स्कूल में बंद किया गया है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *