भाजपा के हुए निर्दलीय विधायक रामसिंह कैडा, दिल्ली में ज्वाइन की पार्टी




नवीन चौहान.
भीमताल विधानसभा से निर्दलीय विधायक राम सिंह कैडा अब भाजपा के हो गए हैं। उन्होंने शुक्रवार को दिल्ली में अपनी पत्नी के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान उत्तराखंड के प्रदेश प्रभारी और राज्यसभा सदस्य दुष्यंत गौतम मौजूद रहे।
इनके अलावा केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी और उत्तराखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक भी वहां मौजूद रहे। राम सिंह कैडा की धर्मपत्नी ओखलकांडा ब्लॉक प्रमुख कमलेश कैड़ा ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है।

भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने पर पार्टी पदाधिकारियों ने उनको बधाई दी और कहा कि प्रदेश में भाजपा और अधिक मजबूत हो रही है। रामसिंह कैडा के आने से प्रदेश में भाजपा और अधिक अच्छा प्रदर्शन करेगी।

रामसिंह कैडा ने कहाकि वह अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं की भावनाओं का पूरा ध्यान रखेंगे। इसके साथ ही पूरी निष्ठा के साथ पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुंचाएगें।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *