हरिद्वार में भाजपा कार्यकर्ताओं ने अधीर रंजन चौधरी का फूंका पुतला




नवीन चौहान.
कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी द्वारा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लेकर की गई अमर्यादित टिप्पणी से भाजपा कार्यकर्ताओं में रोष फैला हुआ है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने इसके विरोध में गुरूवार को हरिद्वार अधीर रंजन चौधरी का पुतला फूंका।

लक्सर रोड जगजीतपुर तिराहे हरिद्वार पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी का महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी के प्रति अमर्यादित भाषा का प्रयोग कर राष्ट्रपत्नी कहने पर पुतला फूंक कर विरोध प्रदर्शन किया गया।

जिलाध्यक्ष डॉक्टर जयपाल सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी के इस बयान से कांग्रेस का आदिवासी महिला विरोधी चेहरा उजागर हुआ है। कांग्रेस ने हमेशा दलितों, पिछड़ों, महिलाओं, आदिवासियों का शोषण ही किया है और आज जब पूरे देश की जन भावनाओं के अनुरूप एक आदिवासी महिला का निर्वाचन राष्ट्रपति पद पर हुआ है तब कांग्रेस ने राष्ट्रपति पद का अपमान किया है। जब से द्रौपदी मुर्मू जी का नाम राष्ट्रपति के उम्मीदवार के रूप में घोषित हुआ था तभी से द्रौपदी मुर्मू जी कांग्रेस पार्टी के उपहास का शिकार बनी रही। कांग्रेस पार्टी ने उन्हें कठपुतली तक कहा कांग्रेस आज भी इस बात को स्वीकार नहीं कर पा रही है कि एक आदिवासी महिला इस देश के सर्वाेच्च संवैधानिक पद को सुशोभित कर रही है। हम कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष से मांग करते हैं कि वह महामहिम एवं पूरे देश से इस कृत्य के लिए माफी मांगे।

उन्हांेने कहा कि कांग्रेस की इसी मानसिकता के खिलाफ आज हम कांग्रेस नेता का पुतला दहन कर रहे हैं। इस अवसर पर जिला महामंत्री आदेश सैनी, विकास तिवारी, सुनील सैनी, लव शर्मा, नागेंद्र राणा, प्रभात कुमार, सूबे सिंह, कमल बाल्मीकि, अभिषेक त्यागी आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *