डाॅ प्रदीप और पंकज चौधरी को जिम्मेदारी मिलने से भाजपा को मिलेगी मजबूती और बढ़ेगा जनाधार




जोगेंद्र मावी
भाजपा के ओबीसी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष डाॅ प्रदीप कुमार के साथ भाजयुमो के मीडिया प्रभारी पंकज चौधरी का स्वागत करते हुए पदाधिकारियों ने कहा कि दोनों के बनने से पार्टी में नई उर्जा का संचार हुआ है। दोनों पार्टी की मजबूती और जनाधार बढ़ाने के साथ केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों का प्रचार प्रसार करते हुए उनका लाभ दिलाने का काम करेंगे।
हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के जमालपुर कलां गांव में नवनियुक्त भाजपा के ओबीसी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष डॉ प्रदीप कुमार और भाजपा युवा मोर्चा मीडिया प्रभारी पंकज चौधरी का भव्य स्वागत किया गया। स्वागत करते हुए चौधरी नाथीराम सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में सभी वर्ग को सम्मान दिया जा रहा है। गुर्जर समाज के उर्जावान लोगों को पद देकर सम्मान दिया है। उन्होंने कहा कि दोनों के बनने से हरिद्वार ग्रामीण सीट के विधायक स्वामी यतीश्वरानंद को मजबूती मिली है। दोनों ही उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करेंगे और इसका क्षेत्र की जनता को लाभ मिलेगा। महिला मोर्चा की जिला महामंत्री रीमा गुप्ता ने कहा विरोधी पार्टी केंद्र और राज्य सरकार को बदनाम करने की नाकाम कोशिश कर रहे हैं। उनके मंसूबे को फेल करने में डाॅ प्रदीप कुमार और पंकज चौधरी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। विधायक स्वामी यतीश्वरानंद ने दोनों पदाधिकारियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि दोनों ही पदाधिकारी पार्टी के लिए मजबूती से काम करेंगे और पार्टी से युवाओं को जोड़कर मजबूती करने का काम करेंगे।

भाजपा के ओबीसी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष डाॅ प्रदीप कुमार और भाजयुमो के मीडिया प्रभारी पंकज चैधरी का स्वागत करते हुए पदाधिकारी

स्वागत करने वालों में भाजपा कार्यकर्ता चौधरी नाथीराम, डॉ मनमोहन, प्रवेश गुप्ता, जिला महामंत्री महिला मोर्चा रीमा गुप्ता, श्रवण कुमार, धीरज यादव, संजीव मिश्रा, उपदेश यादव, सतवीर चौधरी, जबरू सिंह शेखावत, समाजसेवी संजय वर्मा, समाजसेविका अनीता वर्मा, पंकज गुप्ता, प्रमोद चौहान आदि भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *