भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक की पहली अग्नि परीक्षा, इंटरव्यू में बताया कौन होगा अगला मुख्यमंत्री, देखें वीडियो




नवीन चौहान.
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि चुनाव चाहे छोटा हो या बड़ा सभी में अग्नि परीक्षा से गुजरना पड़ता है। इस समय उनके सामने सल्ट का उपचुनाव जिताने की है। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद न्यूज 127 को दिये अपने पहले इंटरव्यू में प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने बताया क्या है उनकी अगली रणनीति, पूछे गए सवालों को उन्होंने बेबाकी से जवाब दिया।
सल्ट चुनाव को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में मदन कौशिक ने बताया कि मंगलवार को प्रत्याशी का नामांकन कराया जाएगा। वह स्वयं नामांकन के दौरान मौजूद रहेंगे। सल्ट में कल ही एक जनसभा भी होगी, जिसमें बड़ी संख्या में जनता होगी। उन्होंने बताया कि सल्ट में बड़ी जीत उन्हें मिलेगी। जनता को नहीं पता था ​कि उनका चहेता नेता बीच में उन्हें छोड़कर चला जाएगा।
सल्ट की चुनौती को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि राजनीति में कोई भी कार्यकर्ता हो नेता हो, वो राजनीति में हर पल अग्निपरीक्षा से होकर गुजरता है। कोई भी चुनाव छोटा बड़ा नहीं होता, सभी में कार्यकर्ताओं को अपनी परीक्षा से होकर गुजरना पड़ता है। चुनाव को जीतना कार्यकर्ता और नेता के ​लिए परीक्षा ही होती है।

भाजपा देश दुनिया में सबसे बड़ी पार्टी है, उत्तराखंड में भी काडर हमारे पास है। प्रदेश में इस समय हमारे पास करीब 13 लाख कार्यकर्ता है। कार्यकर्ताओं के आधार पर प्रदेश में सबसे बड़ी पार्टी हमारी है। बूथ स्तर पर हमारा काडर है, इसीलिए आज हमारी पार्टी प्रदेश में सबसे बड़ी पार्टी है।
प्रदेश में पिछले चार साल में सरकार द्वारा कराये गए सवाल के जवाब में प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि सरकार ने हर दिशा में विकास कार्य कराए हैं। प्रदेश में सड़कों का जाल बिछाया गया है। महिलाओं के लिए नई योजनाएं शुरू की गई है। हर घर को ​बिजली मिले इसकी व्यवस्था की गई है। पर्यटन के क्षेत्र में इंफ्रास्टक्चर को बढ़ाया है। पर्यटन को रोजगार का दर्जा दिया है। करीब साढे सात लाख लोगों को रोजगार दिया गया है। आयोग के माध्यम से नौकरी में दोगुना बढ़ोतरी हुई है।
अचानक नेतृव्त परिवर्तन क्यों किया गया इस सवाल के जवाब में मदन कौशिक ने कहा कि हमारी पार्टी में किसी भी तरह का परिवर्तन सामान्य प्रक्रिया है। पहले अमित शाह राष्ट्रीय अध्यक्ष थे वह गृह मंत्री हो गए, जेपी नडडा पहले केंद्र में मंत्री थे वह राष्ट्रीय अध्यक्ष हो गए। मैं प्रदेश सरकार में मंत्री था अब प्रदेश अध्यक्ष हो गया हूं, बंसीधर जी प्रदेश अध्यक्ष थे वह मंत्री हो गए हैं। इसी तरह त्रिवेंद्र सिंह रावत मुख्यमंत्री थे अब उनकी आवश्यकता केंद्र में, हमारी पार्टी में परिवर्तन कोई नई बात नहीं है, आवश्यकता के अनुसार केंद्रीय नेतृत्व यह परिवर्तन करता रहता है।
सर्वे को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि अब की बार 60 के पार, उन्होंने कहा कि प्रदेश में कार्यकर्ताओं में उत्साह है, अभी मैं पांच जनपदों में गया हूं, वहां के सभी कार्यकर्ताओं में जोश दिखा है, उनके चेहरे पर एक संकल्प है कि इस बार 2017 से भी बड़ी जीत दर्ज सत्ता में आएंगे। कार्यकर्ताओं के चेहरों पर जो भाव दिख रहा है उससे मैं कह सकता हूं कि 2022 में हम और बड़ी जीत दर्ज करेंगे।
2022 में मुख्यमंत्री का चेहरा क्या मदन कौशिक का होगा या फिर कौन होगा इस सवाल के जवाब में कहा कि हम तीरथ सिंह रावत के नेतृत्व में चुनाव लड़ेंगे। मुख्यमंत्री कौन होगा यह तय केंद्रीय नेतृत्व करेगा। हम इसकी चर्चा भी नहीं करते। इस समय लक्ष्य हमारे सामने 2017 से बड़ी जीत 2022 में लाने का है, कार्यकर्ता इसी को लेकर अपनी तैयारी कर रहे हैं।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *