भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक गाड़ी में टॉप गेयर लगाकर निकले, पीछे कौन





नवीन चौहान
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने अपनी गाड़ी में टॉप गेयर लगाकर स्पीड बढ़ा दी है। वह लगातार जनता के बीच पहुंच रहे है। जनता से संपर्क बढ़ा रहे है। अपने पुराने रिश्तों को मजबूत कर रहे है। उनकी समस्याओं को पूछ रहे है और दूर करने की दिशा में कार्य कर रहे है। विरो​धियों को अपने खेमे में शामिल करने की जुगत भिड़ा रहे है। मदन कौशिक एक बार फिर अपने पुराने अंदाज में आ चुके है। पिछले एक सप्ताह में की गई मदन कौशिक की मेहनत का असर दिखाई देने लगा है। जनता में उनके प्रति विश्वास की भावना प्रबल हुई है। कुल मिलाकर कहा जाए तो मदन कौशिक के हरिद्वार के घर—घर में तूफानी दौरे विधानसभा चुनाव से पूर्व की दस्तक है। जबकि विपक्षी पार्टी कांग्रेस मूकदर्शक बनकर मदन कौशिक के मुंह को ताक रही है। फिलहाल मदन अपनी जनता के बीच में लोक​प्रियता हासिल में कामयाब रहे है। हालांकि गुस्से पर नियंत्ररण करने में मदन अभी फेल है। जिसके लिए उनको सुबह ध्यान योग साधना में लीन होना होगा।
उत्तराखंड की राजनीति में मदन कौशिक एक बड़ा चेहरा है। भाजपा के कददावर नेता मदन कौशिक हरिद्वार विधानसभा सीट से चौथी बार सदस्य चुने गए है। भाजपा की सरकार में दो बार केबिनेट मंत्री के पद पर कार्य करने का खासा अनुभव है। भाषा पर नियंत्ररण उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उनके लाजबाब ओजस्वी भाषण जनता को मंत्र मुग्ध करते है। मदन कौशिक की लोकप्रियता का ग्राफ भी ऊंचा है। संघ में मजबूत पकड़ और चुनावी प्रबंधन में महारथ हासिल है। विरोधियों को अपने पक्ष में करने की कला में भी मदन निपुण है। तमाम खूबियों के चलते मदन बीते ​कुछ सालों से सत्ता के नशे में मदहोश थे। इसी कारण वह हरिद्वार की जनता से दूर हो चले थे। हरिद्वार की जनता को मदन का व्यवहार और आचरण नागवार गुजर रहा था। हरिद्वार की जनता भी मदन से दूरी बनाने का मन बना चुकी थी। कोरोना संक्रमण काल में जनता की नाराजगी मदन से और ज्यादा बढ़ गई। लेकिन राजनीति के माहिर खिलाड़ी मदन जनता के मन की बातों को भांप गए। मदन ने अपने आचरण में बदलाव किया और जनता के बीच पहुंचने का सिलसिला शुरू किया। बीते एक सप्ताह में ही मदन कौशिक ने मौहल्ले—मौहल्ले घर—घर जाकर लोगों से संपर्क किया। लोगों की तकलीफों को सुना और उनके दर्द के सहभागी बने। मदन की यह बात जनता का दर्द दूर करने में सफल रही। मदन अपने पुराने फार्म में दिखाई दिए। अगर मदन की स्पीड इसी प्रकार बनी रही तो वह पांचवी बार विधानसभा में सर्वाधिक मतों से जीतने में सफल होंगे। उनके विरो​धी एक बार फिर मुंह की खायेंगे। मदन कौशिक के हरिद्वार भ्रमण कार्यक्रमों की बात करें तो वार्ड 12 में समाजसेवी एमआर शर्मा वैध व नामित पार्षद के प्रतिष्ठान पर पहुंचे। जिसमें मुख्य रूप से इंडस्ट्रियल एरिया, इंद्रा बस्ती, लोधा मंडी, शिव बस्ती के लोगों की सीवर की समस्याओं पर चर्चा हुई। मदन कौशिक ने अधिकारियों को निर्देशित किया के 2-3 माह के अंतराल में सीवरेज का कार्य इन क्षेत्रों में प्रारंभ किया व इंद्रा बस्ती, दुर्गा मंदिर निकट की पुलिया का निर्माण जल्द से जल्द हो। पार्षद विकास कुमार, अध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी,वार्ड अध्यक्ष बृजेश भदौरिया महामंत्री मुकेश कुमार व एशोसिएशन अध्यक्ष प्रभात कुमार, महामंत्री विनीत धीमान, वरिष्ठ भाजपा नेता जयप्रकाश सैनी सहित तमाम लोगों की भीड़ जुटी। ऐसा ही कार्यक्रम उत्तरी हरिद्वार में हुआ। जब खड़खड़ी क्षेत्रों में चल रहे निर्माण कार्यो का जायजा लेने पहुंचे तथा नए निर्माण कार्यो को प्रारंभ कराया। इसके अलावा अपने कार्यालय में जनता दरबार को भी संजीदगी से कार्य ​करते दिखाई दिए। मदन की यही कार्यशैली उनको चुनाव में फायदा पहुंचायेगी।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *