भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन बने व्यापारियों के खेवनहार, जल्द खुलेंगे बाजार





नवीन चौहान
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व केबिनेट मंत्री हरिद्वार विधायक मदन कौशिक व्यापारियों के खेवनहार बनकर उभरे है। व्यापारियों की समस्याओं को देखते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से मुलाकात की और व्यापारियों की समस्याओं से अवगत कराया। मदन कौशिक ने कोरोना के मरीजों की घटती संख्या और अनुकूल हालातों को देखते हुए बाजार खोले जाने का सुझाव दिया। मदन कौशिक ने मुख्यमंत्री को बताया कि आपदा की इस घड़ी में व्यापारी वर्ग विपरीत परिस्थितियों का सामना कर रहा है। छोटे—छोटे व्या​पारियों को छूट प्रदान की जाए ताकि वह अपने कारोबार को एक बार फिर से पटरी पर ला सकें। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने बाजारों को खुला रखने को लेकर सकारात्मक रूख दिखाया। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण की स्थिति को लेकर मुख्य सचिव व जिलाधिकारियों से विचार विमर्श करने के बाद व्यापारियों के बाजार खोल दिए जायेंगे लेकिन कोविड अनुरूप आचरण जरूरी रहेगा।
प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल बीते एक सप्ताह से बाजार खोले जाने को लेकर आंदोलनरत है। सबसे पहले व्यापारी संगठनों ने विधायकों, मंत्रियों, जिलाधिकारी और मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया। उसके बाद हरिद्वार के विभिन्न व्यापारिक संगठनों ने ताली थाली का कार्यक्रम आयोजित कर सरकार को नींद से जगाने का प्रयास किया। वही दूसरी ओर हरिद्वार विधायक मदन कौशिक व्यापारियों की समस्याओं को देखते हुए उनके पक्ष में आ गए। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के व्यापारियों के पक्ष में आने को लेकर व्यापारियों में खुशी की लहर दौड़ गई। मदन कौशिक तत्काल देहरादून रवाना हुए और मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से दुकानदारों की समस्या बताई।
प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक की बातों को ध्यान से सुनने के बाद मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत जल्द ही सकारात्मक पहल करने को लेकर हरी झंडी दे दी। मदन कौशिक ने न्यूज127 से बात करते हुए बताया कि व्यापारियों की समस्या का समाधान किया जा रहा है। बाजार जल्द ही खुल जायेंगे। उन्होंने कहा कि व्यापारी वर्ग देश की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने में महती भूमिका अदा करता है। आत्म सम्मानित वर्ग व्यापारियों की समस्याओं का समाधान करना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। मैं अपने व्यापारियों के साथ कदम से कदम मिलाकर खड़ा हूं। व्यापारियों की तमाम मांगों पर विचार विमर्श करने के बाद छूट प्रदान करने को लेकर मुख्यमंत्री जी से वार्ता हुई है। जल्द ही व्यापारियों के अच्छे प्रस्ताव लाकर एक बार कारोबार को पटरी पर लाने का प्रयास भाजपा सरकार का होगा।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *