भाजपा महिला मोर्चा हरिद्वार ने जिला औऱ प्रदेश कार्यकारिणी का किया स्वागत




नवीन चौहान.
जिला कार्यालय हरिद्वार में भाजपा महिला मोर्चा ने नवनियुक्त जिला कार्यकारिणी और प्रदेश कार्यकारिणी का पुष्पगुच्छ देकर और मिठाई खिलाकर स्वागत किया। जिला अध्यक्ष संदीप गोयल ने कहा कि हम सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता पार्टी को मजबूत बनाने के साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी की जनहित कल्याणकारी केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का काम करें।

जिलाध्यक्ष ने कहा आने वाले 2024 के लोकसभा चुनाव एवं निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी कि जीत दर्ज करानी है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में नहीं पूरे देश में मोदी सरकार के नेतृत्व में विकास की लहर दौड़ रही है। जिसे देखते हुए आज भारतीय जनता पार्टी को लगातार आमजन का समर्थन प्राप्त हो रहा है। निवर्तमान जिलाध्यक्ष जयपाल चौहान ने कहा कि आज प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं को 30% आरक्षण देकर व धर्मांतरण कानून बनाया है। उसके लिए भी प्रदेश की जनता उनकी आभारी है।

महिला मोर्चे द्वारा जिलाध्यक्ष सन्दीप गोयल, महामंत्री आशु चौधरी, जिला उपाध्यक्ष लव शर्मा, रश्मि चौहान, जिला मंत्री रजनी वर्मा, मोहित वर्मा, कोषाध्यक्ष सचिन शर्मा, कार्यालय प्रभारी नकली राम, प्रदेश मंत्री दीपिका राठौर, प्रदेश मंत्री रीता चमोली का स्वागत किया गया।

इस दौरान रीमा गुप्ता, रेणु शर्मा, बिमला ढोडियाल, शर्मिला बगवाड़ी, सन्तोष सैनी, गुडडी, सुनीता पंवार, मोनिका यादव, सुमन, सरिता मिश्रा, मनोरमा, ममता अग्रवाल, नीतू वर्मा, सुचिता, सविता यादव, रूबी बेगम आदि बहनों ने मिलकर कार्यालय में भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम में संचालन रीमा गुप्ता ने किया।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *