भाजपा ने घोषित किये ब्लॉक प्रमुख पद के पांच प्रत्याशी, जिला पंचायत अध्यक्ष





नवीन चौहान
भाजपा ने हरिद्वार जनपद मे ब्लॉक प्रमुख के पद पर पांच प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया की प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी ने प्रत्याशियों के नामों को फाइनल करने के बाद घोषिणा कर दी है। घोषित प्रत्याशियों मे खानपुर से नितीश कुमार, नारसन से श्रीमति कोमल देवी, भगवानपुर से करूणा कर्णवाल, लक्सर से डॉ हर्ष कुमार दौलत और बहादराबाद से श्रीमती आशा नेगी को प्रत्याशी बनाया गया है। इसके अलावा जिला पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी के लिए नामों पर मंथन किया जा रहा है। जल्द ही अध्यक्ष के नाम की भी घोषणा कर दी जायेगी। बताते चले कि अध्यक्ष पर स्वामी यतीश्वरानंद, सांसद रमेश पोखरियाल निशंक और संजय गुप्ता अपने चहेते को अध्यक्ष बनाने की कवायद में जुटे है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *