एक सप्ताह में मिलेगी उत्तराखंड के 3000 कांस्टेबलों का बड़ी खुशखबरी




नवीन चौहान.
उत्तराखंड पुलिस में तैनात 3000 कांस्टेबलों को जल्द ही प्रमोशन देकर हेड कांस्टेबल बना दिया जाएगा। यह प्रक्रिया लगभग एक सप्ताह में पूरी हो जाएगी। इस संबंध में पुलिस मुख्यालय से जानकारी दी गई है।

पुलिस मुख्यालय के मुताबिक प्रदेश में कांस्टेबलों का प्रमोशन करने की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। लगभग एक सप्ताह में 3000 कांस्टेबलों को हेड कांस्टेबल के पद पर प्रमोशन दिया जाएगा।

शुक्रवार को पुलिस मुख्यालय द्वारा उत्तराखण्ड पुलिस की विभिन्न शाखा/इकाईयों से कुल 1249 हेड कांस्टेबलों को प्रमोशन देकर अपर उपनिरीक्षक बनाया गया है। इनमें नागरिक पुलिस पुरूष- 328, नागरिक पुलिस महिला- 32, अभिसूचना- 58, सशस्त्र पुलिस- 377, पी0ए0सी0- 422, एम0टी0- 23, आरमोरर- 07, घुड़सवार- 02) बने हैं। सबसे अधिक पीएसी में तैनात हेड कांस्टेबल को अपर उपनिरीक्षक के पद पर प्रमोशन मिला है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *