बाबू हत्याकांड: 10 हजार का ईनामी अंकुर गुर्जर और उसका साथी विशान्त गिरफ्तार




योगेश शर्मा.
कोतवाली गंगनहर पुलिस ने बाबू हत्याकांड के आरोपी 10 हजार के इनामी ​अंकुर गुर्जर और उसके साथी विशान्त सैनी को गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से वो बुलेट मोटर साइकिल भी बरामद कर ली गई है जिसका इस्तेमाल घटना को अंजाम देने के लिए किया गया था।

बतादें बाबू की हत्या दिनांक 24 जून को की गई थी। इस संबंध में उसके भाई आशीष ने कोतवाली गंगनहर में मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें 8 को नामजद और 20 से 25 अज्ञात के खिलाफ भाई की हत्या किये जाने का आरोप लगाया गया था। पुलिस ने अंकुर की गिरफ्तारी तेलीवाला रेलवे फाटक रूड़की के पास से की है। जबकि विशान्त को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। पुलिस का कहना है कि पूछताछ में अंकुर ने ही विशान्त का नाम लेते हुए बताया था कि वह भी घटना में हमारे साथ था।

पुलिस टीम का विवरणः-
1- अमरजीत सिंह (प्रभारी निरीक्षक) थाना भगवानपुर
2- उ0नि0 प्रवीण बिष्ट थाना भगवानपुर
3- उ0नि0 कर्मवीर सिंह थाना भगवानपुर
4- उ0नि0 दीपक चौधरी थाना भगवानपुर
5- का0 955 सुधीर चौधरी थाना भगवानपुर
6- का0 1558 हरदयाल थाना भगवानपुर
7- का0 चालक लाल सिंह थाना भगवानपुर
8- का0 101 प्रवीण गुलेरिया थाना भगवानपुर
9- का0 1407 दिनेश कुमार थाना भगवानपुर



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *