शानदार व्यक्तित्व है विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी का, शालीनता की है देवी




नवीन चौहान.
उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी अपने शानदार व्यक्तित्व और शालीनता की वजह से प्रदेश की जनता में लोकप्रिय बनी हुई हैं। अपने निष्पक्ष फैसलों से न केवल उन्होंने अपनों का दिल जीता बल्कि विपक्ष को भी अपने फैंसलों से चौंका दिया। अपने विधानसभा क्षेत्र में भी जनता के सुखदुख में हमेशा शामिल रहने वाली रितु खंडूरी ने प्रदेश की राजनीति में अपनी अब अलग पहचान बना ली है।

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) भुवन चंद्र खंडूरी की बेटी, रितु खंडूरी ने कोटद्वार सीट से कांग्रेस के सुरेंद्र सिंह नेगी को 3,687 मतों के अंतर से हराकर 2022 विधानसभा चुनाव जीता। प्रदेश में भाजपा को बहुमत मिला तो सर्वसम्मति से उन्हें विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए चुना गया। इसके साथ ही राज्य विधानसभा की पहली महिला स्पीकर बनने का गौरव भी उन्हें प्राप्त हुआ। अध्यक्ष बनने के बाद उन्होंने अपने संदेश में लिखा था “मैं उच्चतम संसदीय आदर्शों और परंपराओं को अपनी सर्वश्रेष्ठ क्षमताओं का निर्वहन करूंगी।”

रितु खंडूरी वरिष्ठ IAS राजेश भूषण की पत्नी हैं, जो कोविड-19 महामारी के खिलाफ भारत की लड़ाई में महत्वपूर्ण शख्सियतों में से एक रहे हैं। रितु खंडूरी ने विधानसभा अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी बखूबी निर्वहन की है। विधानसभा में भर्ती घोटाले पर निष्पक्ष तत्वरित कार्रवाई के निर्देश देकर उन्होंने जता दिया था कि वह हमेशा सच के साथ रहेंगी। सभी भर्तियों को उन्होंने निरस्त कर एक कड़ा संदेश दिया।

अपनी मेहनत के बूते उन्होंने राजनीति में अपनी अलग पहचान कायम की। उनके पिता पूर्व मुख्यमंत्री रहे। पिता के आदर्शों को उन्होंने अपनाया और राजनीति के क्षेत्र में कदम आगे बढ़ा दिये। गैससैंण को जिला बनाने की मांग का भी उन्होंने खुला समर्थन किया। महिला सशक्तिकरण को हमेशा बढ़ावा दिया। राजनीति में अपने फैसलों से सबको चौंकाया और जनता का प्यार पाया। सामाजिक कार्यों में वो हमेशा बढ़चढ़ कर अपनी भागेदारी निभाती हैं।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *