DAV सेंटेनरी पब्लिक स्कूल के तीरंदाजों ने राष्ट्रीय स्तर पर 9 स्वर्ण समेत 13 पदक जीतकर रचा इतिहास




नवीन चौहान.
मध्यप्रदेश के भोपाल में आयोजित जूनियर सब जूनियर नेशनल तीरंदाजी प्रतियोगिता में डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल जगजीतपुर के छात्र-छात्राओं ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 9 स्वर्ण पदक तथा 4 रजत पदक सहित कुल 13 पदक जीतकर राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान प्राप्त किया।

डीएवी विद्यालय के कार्यवाहक प्रधानाचार्य मनोज कुमार कपिल ने बताया कि नेशनल तीरंदाजी प्रतियोगिता में अंडर 10 बालक वर्ग में श्लोक ने 01 स्वर्ण पदक एवम् 01 रजत पदक तथा यथार्थ ने 02 रजत पदक प्राप्त किए। वहीं अंडर 14 वर्ग में बालिका वर्ग में वैष्णवी ने 02 स्वर्ण पदक तथा आरुषि ने रजत पदक प्राप्त किए।

अंडर 17 बालिका वर्ग में कुo प्रिया एवम् कुo संघमित्रा ने 02-02 स्वर्ण पदक प्राप्त किए और
अंडर 19 बालक वर्ग में आदित्य (पूर्व छात्र 2021 बैच) ने 02 स्वर्ण पदक प्राप्त किए।

इस प्रकार से छात्र-छात्राओं ने 09 स्वर्ण पदक एवं 04 रजत पदक जीतकर इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त कर अपने विद्यालय तथा अपने प्रदेश उत्तराखंड का नाम रोशन किया।

छात्र-छात्राओं की इस उपलब्धि से अभिभूत विद्यालय के कार्यवाहक प्रधानाचार्य मनोज कपिल ने छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि डीएवी विद्यालय के बच्चे पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी बढ़-चढ़कर प्रतिभाग कर रहे हैं तथा अपने विद्यालय व प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *