आजादी का अमृत महोत्सवः फिट इंडिया का संदेश लेकर दौड़ रहे कर्नल KS भदवार का टोल प्लाजा पर स्वागत




मेरठ।
इस वर्ष देश आजादी का महोत्सव मना रहा है। आजादी की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में देशभर में आयोजन हो रहे हैं। देशवासी अपने स्तर से भी इस जश्न को मना रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर हर घर तिरंगा फहराने की जोर शोर से तैयारी चल रही है।

इसी क्रम में आज सिवाया टोल प्लाजा पर आजादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर दौड़ लगा रहे कर्नल केएस भदवार पहुंचे। यहां पहुंचने पर उनका टोल अधिकारियों और कर्मचारियों ने भव्य स्वागत सम्मान किया। आजादी की 75वी वर्षगांठ के चलते फिट इंडिया के तहत दौड़ कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार को टोल प्लाजा पर कर्नल केएस भदवार पहुंचे। यहां पहुंचने पर टोल अधिकारियों ने उनका जोरदार स्वागत सम्मान किया।

टोल प्लाजा पर पहुंचने के दौरान टोल प्लाजा के अधिकारियों और कर्मचारियों ने हाथों में तिरंगा लेकर लाइन में खड़े होकर भारत माता के जयकारे लगाते हुए उनका स्वागत किया। इस दौरान फूल माला पहनाकर उनको सम्मानित किया गया। इस मौके पर कर्नल ने टोल कर्मचारियों को फिट रहने के लिए प्रतिदिन व्यायाम करने और दौड़ लगाने के लिए प्रेरित किया।

टोल प्लाजा के उप महाप्रबंधक प्रदीप चौधरी ने उनको माला पहनाते हुए कार्यक्रम की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी। इस दौरान टोल प्लाजा देशभक्ति के नारों से गूंज उठा। टोल प्लाजा पहुंचे राहगीरों ने भी जमकर देशभक्ति के नारे लगाते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। स्वागत करने वालों में योगेंद्र सिंह, शिवकुमार, शशीकांत कौशिक, अमित मलिक, प्रमोद , अश्वनी, अंकित, राजकुमार आदि शामिल रहे।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *