कुंभ में अदभुत देवी मां: चेहरा देख कर बता देगी जीवन के गहरे राज, देंखे वीडियो





नवीन चौहान
हरिद्वार कुंभ पर्व 2021 में तमाम तपस्वी संत और साध्वी पधार चुकी है। पहाड़ों की गुफाओं में तपस्या करने के बाद विशेष सिद्धि हासिल कर चुकी है। अपनी इस सिद्धि का प्रयोग जनकल्याण के लिए कर रहे है। हरिद्वार के वरिष्ठ अधिवक्ता अरूण भदौरिया की गुरू मां साध्वी हंसा भारती जी भी एक ऐसा ही व्यक्तित्व है।


कर्नाटक के धारवा की मूल निवासी मां साध्वी हंसा भारती जी को गुरू दीक्षा अपने नाना से मिली। बाल्यकाल ये ही धर्म के प्रति आस्था मन में समा गई। संत का चोला पहन लिया। उत्तराखंड के बदरीनाथ, उत्तरकाशी और तमाम स्थानों पर साधना में लीन रही। कई वर्षो तक तपस्या करने के बाद धर्म का प्रचार प्रसार करने निकल गई। देवभूमि उत्तराखंड में ही विशेष ज्ञान अर्जित किया। मां हंसा भारती को दिव्य ज्ञान की प्राप्ति हुई। इस दिव्य ज्ञान का प्रयोग वह जनता के कष्टों का निवारण करने के लिए करती है। मां हंसा जी किसी भी व्यक्ति को देखकर उसकी कुंडली बना देती है। उसके अतीत के गहरे रहस्यों से परदा उठा देती है। भविष्य के लिए मार्गदर्शन करती है। मां के भक्तों की लिस्ट बड़ी लंबी है।

पुलिस से लेकर वकील और जज उनके अनन्य भक्त है। यही कारण है कि उनकी ख्याति पूरे देशों तक फैली है। ​फिलहाल साध्वी मां हंसा ही हरिद्वार कुंभ प्रवास पर हरिद्वार में है। जहां मां के भक्तों का तांता लगा हुआ है। कुंभ में आप माताजी के दर्शन कर सकते हैं। मां के शिष्य अधिवक्ता अरूण भदौरिया ने बताया कि माता जी को दिव्य और अलौकिक शक्तियां प्रदत्त है। जिसके चलते वह किसी भी मनुष्य के जीवन के बारे में कुछ भी बता सकती है। मनुष्यों के कष्टों का निवारण कर रही है। मां के दिव्य दर्शनों करने वालों में तमाम पत्रकार, पुलिसकर्मी, अधिवक्ता और तमाम राजनेता उनके भक्त है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *