फेसबुक पर दोस्ती और फिर लिवइन में रहने के बाद हुआ मनमुटाव तो महिला ने किया सुसाइड़




  • महिला को आत्महत्या के लिए उकसाने वाला युवक गुजरात से गिरफ्तार

विजय सक्सेना.
फेसबुक फ्रेंड के साथ लिवइन में रहने के बाद किसी बात को लेकर हुए मनमुटाव के चलते महिला ने सुसाइड़ किया था, इसका खुलासा पुलिस ने सुसाइड के लिए उकसाने वाले युवक को गुजरात से गिरफ्तार करने के बाद यह खुलासा किया है।

पुलिस के मुताबिक दिनाक 27.7.22 को मनोज कुमार शर्मा निवासी बंगाली कालोनी थाना किच्छा जिला ऊधम सिंह नगर ने तहरीर देते हुए रितेश साहनी को नामजद कर मुकदमा दर्ज कराया था। जिसकी विवेचना उ.नि. बसन्त प्रसाद के सुपुर्द की गयी। अभियोग के सफल अनावरण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद ऊधम सिंह नगर के दिशा निर्देश, पुलिस अधीक्षक नगर के नेतृत्व व क्षेत्राधिकारी सितारंगज व प्रभारी निरीक्षक किच्छा के पर्यवेक्षण मे एक टीम का गठन किया गया। एसओजी टीम जनपद ऊधम सिंह नगर की सहायता से दिनांक 20/9/2022 को अभियुक्त रितेश साहनी के मोबाईल की लोकेशन मुम्बई मे आयी जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम मुम्बई पहुँची तो अभियुक्त की लोकेशन वापी जिला बल्साङ गुजरात मे आयी, वहाँ से वापी जिला बलसाड गुजरात पहुँचे तो वहाँ स्थानीय पुलिस की मदद से अभियुक्त रितेश साहनी पुत्र पंचदेव साहनी निवासी हालपुर थाना बासडिह जिला बलिया उत्तर प्रदेश को दिनाक 26/9/2022 को थाना डुगरी जिला बल्साड से गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त से सख्ती से पूछताछ की गयी तो रितेश साहनी द्वारा बताया कि महिला मेरे गाँव के पास सिमरी की रहने वाली थी। महिला से 01 वर्ष पहले मेरी फेसबुक के माध्यम से दोस्ती हुई थी। पिछले 01 वर्ष से हम दोनो रिलेशनसिप में रह रहे थे। मैं जानता था कि अंजलि शादी शुदा है। जब इसका पति बाहर जाता था तो मैं इसके घर पर बंगाली कालोनी किच्छा आ जाता था। दिनाक 15/7/2022 को अंजलि अपने घर किच्छा से दिल्ली आयी उस रात नोयडा में होटल में रूके। अगले दिन महिला से मेरा मन मुटाव हो गया और वह अपने घर किच्छा आ गयी। मेरे द्वारा महिला से साथ रहने को मना किया गया। जिस कारण से दिनाक 25/7/2022 को उसने आत्म हत्या कर ली।

इसकी मुझको जानकारी हुई, मैं डर के कारण मुम्बई भाग आया था। मुम्बई में 10-15 दिन तक रहा। उसके पश्चात मैं गुजरात में ग्राम चनौद वापी थाना डुगरी जिला बल्साड आ गया था। मैंने अपनी पहचान छिपाने के लिये अपने सिर के बाल मुडवा लिये थे। अभियुक्त रितेश साहनी को मा0 न्यायालय चतुर्थ एडीजे वापी जिला बलसाड गुजरात में पेश किया गया। मा न्यायालय द्वारा दिनांक 28/9/2022 समय 16.00 बजे तक का ट्रांजिक्ट रिमाण्ड स्वीकृत किया गया है। अभियुक्त रितेश साहनी को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *