नवीन चौहान.
सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा का स्नातक की कक्षाओं हेतु प्रवेश पंजीकरण पोर्टल का आरंभ हो चुका है। जिसमें अभी तक 425 बच्चों ने पंजीकरण कर लिया है। यह जानकारी विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रो.सुशील कुमार जोशी ने दी है।
उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि सबसे पहले बीएससी हेतु पंजीकरण करने वाले जखानी गांव के प्रदीप पाठक हैं और सबसे पहके शुल्क जमा करने वाले भट्टखोला के जलज जोशी हैं। परीक्षा नियंत्रक प्रो जोशी ने आगे बताया कि युवाओं में प्रवेश लेने हेतु उत्साह देखा जा रहा है। विद्यार्थी रात्रि के 3 बजे भी पंजीकरण और ऑनलाइन शुल्क जमा कर रहे हैं।
अब पर्वतीय क्षेत्र के युवाओं को अध्ययन-अध्यापन हेतु अन्य विश्वविद्यालयों के रुख नहीं करना पड़ेगा,क्योंकि इस अब सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के सृजन होने से सभी विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा हेतु प्रवेश आसानी से मिल सकेगा। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को निर्देशित करते हुए कहा कि अन्य जानकारी हेतु विश्वविद्यालय की वेबसाइट से जानकारी पा सकते हैं।