नवीन चौहान
मेरठ निवासी अभिषेक ने हरिद्वार के आयुष की हत्या करने के इरादे से गोली मार दी। घटना 5-10-22 को रात्रि लगभग 01:00बजे प्रेम नगर आश्रम के बाहर हुई। आयुष भारद्वाज पुत्र निरुपम भारद्वाज निवासी पीठ बाज़ार ज्वालापुर को मेरठ निवासी अभिषेक ने बुलाया था। जिसके बाद घटना को अंजाम दिया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में विवाद की वजह लड़की बताई जा रही है।
गोली आयुष के पेट में लगी, जिसका बंगाली अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस की प्रारम्भिक जाँच में मामला किसी लड़की को लेकर विवाद होना जानकारी में आया है। अभिषेक दो गाड़ियों में अपने दोस्तों के साथ आया था। पुलिस ने मौक़े से सीसीटीवी फ़ुटेज लेकर घटना की पड़ताल की जा रहीं है। परिजन इलाज में व्यस्त होने के कारण पुलिस को तहरीर नही दी गई है।