न्यूज 127.
घर से फरार हुए प्रेमी युगल ने विषैला पदार्थ को सेवन कर जान दे दी। इस घटना से दोनों के परिजन हतप्रभ हैं। प्रेमी युगल के बीच देवर भाभी का रिश्ता था। पुलिस ने दोनों के शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिये हैं।
बताया जा रहा है कि करीब डेढ़ माह पूर्व दोनों घर से फरार हो गए थे। जोगीरम्पुरी निवासी प्रेमी युगल देवर-भाभी ने विषैला पदार्थ खा कर आत्महत्या कर ली। 23 वर्षीय डेविड अपने तहरे भाई अजय कुमार की पत्नी राखी को लेकर डेढ़ माह पूर्व घर से भाग गया था। जानकारी के अनुसार अजय से भी राखी ने प्रेम विवाह किया था और उनके दो संतानें हुई।
नजीबाबाद के गढ़मलपुर रेलवे क्रॉसिंग फ्लाईओवर के नीचे दोनों बुधवार की दोपहर बाद बेहोशी की हालत में मिले। सूचना मिलते ही घटनास्थल पहुंचे सीओ देश दीपक सिंह, थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह पुंडीर ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समीपुर में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर दोनों को जिला चिकित्सालय बिजनौर रेफर किया गया। चिकित्सालय पहुंचने पर दोनों ने दम तोड़ दिया।