न्यूज 127.
हरिद्वार लोकसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी ने भाजपा प्रत्याशी को पीछे कर दिया है। तीसरे राउंड की गिनती के बाद भाजपा को 22153 और कांग्रेस को 25715 वोट मिले हैं। निर्दलीय उमेश को 4113 वोट मिले हैं।
हालांकि ये वोट केवल हरिद्वार जनपद की 11 विधानसभाओं की है। देहरादून की दो विधानसभा डोईवाला और ऋषिकेश की मतगणना मिलाकर त्रिवेंद्र सिंह रावत ही कांग्रेस प्रत्याशी से आगे चल रहे हैं।
मेरठ में भाजपा प्रत्याशी अरुण गोविल 18283 वोट से आगे हो गए हैं। सपा प्रत्याशी सुनीता वर्मा को 46138 वोट मिले, भाजपा प्रत्याशी अरुण गोविल को मिले 64421 वोट।