- स्कूल के स्टूडेंटस ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सभी का मन मोह लिया
- एनसीसी कैडेट्स ने किया मार्च पास्ट
नवीन चौहान.
विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश का 74वां गणतंत्र दिवस बड़ी उम्मीदों और आकांक्षाओं के साथ डीएवी पब्लिक स्कूल, देहरादून परिसर में मनाया गया। लगातार 2 वर्षों तक हमारे जीवन पर मंडराती महामारी के बाद, स्कूल में इस उत्सव को मनाया।

विद्यालय की प्रधानाचार्या शालिनी समाधिया द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया, उनके साथ मुख्य अतिथि पूर्व अध्यक्ष डिफैंस काॅलोनी सहकारी समिति कर्नल.एल.एल.पेन्युली (सेवानिवृत्त) और डॉ.बी.के. नौटियाल (डिफेंस कॉलोनी सहकारी समिति के उपाध्यक्ष) उपस्थित थे। स्टाफ और छात्रों ने एक सुर में राष्ट्रगान गाया।

ध्वजारोहण के बाद सभी सदनों और एनसीसी कैडेटों ने अनुशासन और एकाग्रता का प्रदर्शन करते हुए मार्च पास्ट किया।

जिन छात्रों ने विभिन्न स्थानों पर आयोजित जूडो चैंपियनशिप में पदक जीते थे वे सभी इस मौके पर विशेष बधाई के पात्र रहे।

हमारे बहुभाषायी राष्ट्र के साथ एक गहरा संबंध विकसित करने के लिए प्रजुषा नेगी और सान्वी दोनों छात्राओं नेआश्चर्यजनक रूप से अपनी ज़िम्मेदारी को संभाला।

आज तक की सभी शुभेच्छाओं के लिए आभार व्यक्त करते हुए छात्रों द्वारा एक समूह गीत प्रस्तुत किया गया, जिसके बाद हमारे देश के महान योद्धाओं के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए ‘आरंभ है प्रचंड’ पर एक शक्तिशाली नृत्य प्रदर्शन किया गया।

‘देश रंगीला’ गीत पर एक नृत्य प्रदर्शन ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया और वे भी इस पर झूम उठे।

चूंकि इस वर्ष बसंत पंचमी और गणतंत्र दिवस का संयोग है, इसलिए छात्राओं ने ‘शुभ दिन आयो’ और ‘रुत आ गई रे’ पर अपने मनमोहक नृत्य प्रदर्शन कर सभी को अपने रंग में रंग दिया।

आयुषी रावत ने भारतीय संविधान लागू होने के बाद से देश की प्रगति को प्रस्तुत किया तो वहीं प्रियांशु नेगी ने वर्ष 2022 में देश की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।

हमारे मुख्य अतिथि कर्नल एस.एल.पेन्युली ने महान ऊँचाइयों की ओर बढ़ रहे गौरवशाली भारत पर प्रकाश डाला और छात्रों के साथ युद्ध के समय की घटित घटनाओं को भी साझा किया।

विशिष्ट अतिथि डॉ. बी.के. नौटियाल ने छात्रों के प्रयासों की सराहना की और उन्हें राष्ट्र के जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया।

अंत में, प्रधानाचार्या ने सम्मानित मुख्य अतिथियों और अन्य गणमान्य व्यक्तियों को धन्यवाद देते हुए सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ दीं तथा विद्यार्थियों को देश के लिए समर्पित रहने को उत्साहित किया।
