नवीन चौहान.
रानीपुर विधानसभा सीट पर इस बार मुकाबला दो चौहानों के बीच है। इस सीट पर भाजपा से वर्तमान विधायक आदेश चौहान मैदान में है तो कांग्रेस से राजबीर चौहान प्रत्याशी है। दोनों ही अपनी जीत के लिए प्रचार में जुटे हैं।
इस सीट पर मुकाबला काफी रौचक रहने वाला है। इस सीट पर ठाकुर मतदाताओं की संख्या काफी अधिक है। इसीलिए माना जा रहा है कि ठाकुर बिरादरी जिस प्रत्याशी के लिए वोट करेगी वह चुनाव जीत जाएगा। हालांकि कांग्रेस के प्रत्याशी राजबीर चौहान के लिए चुनाव जीतना इतना आसान काम भी नहीं है। भाजपा प्रत्याशी आदेश चौहान लगातार दो बार इस सीट से विधायक चुने गए। इस बार भी पार्टी ने उन पर अपना विश्वास जताया है। मृदुभाषी आदेश चौहान जनता के बीच लोकप्रिय नेता माने जाते हैं। हमेशा जनता के बीच रहने वाले आदेश चौहान ने अपने विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों में कोई कमी नहीं छोड़ी। उनका प्रयास रहा कि विधानसभा के हर क्षेत्र में सरकार की योजनाओं का लाभ पात्रों को दिला सके। रास्तों के निर्माण की बात हो या फिर अन्य विकास कार्य, जनता की डिमांड और उनकी जरूरत को देखते हुए प्राथमिकता के साथ ये कार्य कराएं। इसीलिए माना जा रहा है कि जनता के बीच में आदेश चौहान की लोकप्रियता के चलते उन्हें हराना इतना आसान नहीं है। उन्हें हर बिरादरी के लोगों का समर्थन प्राप्त है। कांग्रेस प्रत्याशी राजबीर यदि वोटो का ध्रुवीकरण कराने में कामयाब होते हैं तो ही वह जीत की डगर पर चल सकते हैं। इसीलिए इस सीट पर इस बार मुकाबला काफी रौचक रहने वाला है।