55 वर्षीय महिला के साथ हथियारों के बल पर सामूहिक दुष्कर्म, हालत गंभीर




नवीन चौहान.
5 वर्षीय एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किये जाने की घटना सामने आयी है। सभी आरोपी अभी फरार हैं, पुलिस ने महिला की हालत गंभीर देखते हुए उसे अस्पताल में भर्ती कराया है।
यह घटना यूपी की जेवर कोतवाली क्षेत्र की है। बताया जा रहा है यहां चारा लेने गई एक महिला के साथ चार लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। दरिंदगी कर आरोपी फरार हो गए। राहगीरों की सूचना के बाद परिजनों और पुलिस ने महिला को पहले जेवर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल नोएडा के लिए रेफर कर दिया गया। 
इस मामले में पुलिस ने महिला के पति की शिकायत पर गांव के ही एक नामजद और तीन अज्ञात आरोपियों पर केस दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार रविवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे महिला रोज की तरह पशुओं के लिए चारा लेने नोएडा एयरपोर्ट की जमीन पर गई थी। ​महिला के पति का आरोप है कि गांव के महेंद्र ने अपने तीन अन्य साथियों के साथ हथियारों के बल पर उसकी पत्नी को खींच कर खेतों में ले गए और वहां उसकी पत्नी के साथ रेप किया।
पुलिस ने महेंद्र को नामजद करते हुए उसके तीन अन्य साथियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पांच संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है। डॉग स्क्वॉड और फोरेंसिक टीम ने भी मौके का निरीक्षण किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। अस्पताल में महिला की सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *