प्रदेश में 11 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, अजय बने डीआईजी




नवीन चौहान.
शासन ने प्रदेश में 11 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किये हैं। जौनपुर के एसपी/डीआईजी रहे अजय साहनी को सहारनपुर का डीआईजी बनाया गया है। अजय साहनी इससे पूर्व मेरठ भी रह चुके हैं। आईपीएस अजय पाल शर्मा को एसपी जौनपुर बनाया गया हैं

कमलेश दीक्षित एसपी रूल्स एंड मैनुअल, शिवहरी मीणा एसपी साइबर क्राइम लखनऊ, अनंतदेव डीआईजी रेलवे प्रयागराज और पवन कुमार को एसपी एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स लखनऊ के पद पर तबादला किया गया है।

आईपीएस अनंत देव को लखनऊ पुलिस महानिदेशक मुख्यालय से पुलिस महानिरीक्षक रेलवे प्रयागराज की जिम्मेदारी दी गई है। रोहन प्रमोद बोत्रे को पुलिस अधीक्षक महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन लखनऊ पर नियुक्ति दी गई है।

दिनेश त्रिपाठी को पुलिस अधीक्षक 112 पर तैनात किया गया है। विनीत जायसवाल को पुलिस उपायुक्त पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ, जय प्रकाश सिंह को पुलिस अधीक्षक सुरक्षा मुख्यालय लखनऊ और सुनीति को पुलिस अधीक्षक प्रशासन मुख्यालय बनाया गया है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *