महेंद्र सिंह धोनी ने वन-डे और T-20 की कप्तानी छोड़ी




नई दिल्ली: कैप्टन कूल के नाम से मशहूर कैप्टन महेंद्र सिंह धोनी ने बुधवार को बड़ा फैसला लिया है। महेंद्र सिंह धोनी ने वन-डे और टी-20 टीम की कप्तानी छोड़ने का ऐलान किया है। गौरतलब है कि 30 दिसंबर 2014 को धोनी ने टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट का फैसला किया था।

महेंद्र सिंह धोनी ने कहा है कि अगर इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 और वनडे के लिए उनका सिलेक्शन किया जाता है तो वह टीम इंडिया का हिस्सा बनेंगे। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने ट्वीट कर धोनी के कप्तानी छोड़ने की जानकारी दी है।

इंडियन क्रिकेट टीम ने एम एस धोनी कप्तानी में ही साल 2007 में टी-20 और साल 2011 में वर्ल्ड कप जीता था। धोनी 283 वन-डे मैच खेल चुके हैं और इसमें धोनी ने 9 सेंचुरी और 61 फिफ्टी लगाई है। वन-डे में धोनी का हाइएस्ट स्कोर 183 रन हैं।
धोनी वर्ल्ड के इकलौते ऐसे कैप्टन हैं जिन्होंने टी-20 वर्ल्ड कप, 2011 आईसीसी वर्ल्ड कप, और 2013 में चैम्पियंस ट्रॉफी जीती हैं।

बीसीसीआई के सीईओ राहुल जौहरी ने कहा कि इंडियन क्रिकेट फैंस और बीसीसीआई की तरफ से मैं धोनी का धन्यवाद करना चाहता हूं। उन्होंने हर फॉरमेट में कैप्टन के तौर पर इंडियन क्रिकेट टीम में बड़ा योगदान दिया है। उनकी कैप्टेंसी में इंडियन टीम ने नई बुलंदियां छुईं हैं। उन्हें इंडियन क्रिकेट के इतिहास में हमेशा याद किया जाएगा। कपिल देव ने कहा कि यह पॉजिटिव सोच है। देश के बारे में सोच है और नई पीढ़ी को मौका देने की सोच है। इस फैसले के लिए धोनी को सैल्यूट करना चाहिए।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *