संजीव शर्मा, मेरठ। मेरठ के सरूरपुर क्षेत्र में एक नशेड़ी युवक ने अजीबोगरीब हरकत खुद की जान आफत में डाल दी। समय रहते पुलिस मौके पर पहुंची और युवक की जान बचायी। दरअसल एक युवक ने सिद्धि प्राप्त करने के लिए अपनी गर्दन मिट्टी में दबा ली। इसके कुछ ही देर बाद युवक की हालत खराब हो गई और उसका दम घुटने लगा।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और समय रहते युवक का सिर मिट्टी से बाहर निकाला। तब जाकर युवक की जान बची। बाद में पुलिस ने चेतावनी देकर युवक को छोड़ दिया।
- सरूरपुर थानाक्षेत्र के गांव जसड़ सुल्ताननगर निवासी सुदेश को पुलिस ने मरने से बचा लिया।
- आरोप है कि यह नशेड़ी युवक सिद्धि प्राप्त करने के चक्कर में समाधि लेने लगा।
- बताया गया कि युवक ने गढ्ढा खोदकर अपना सर नीचे दबवा लिया। ऊपर शरीर पर मिट्टी डाली हुई थी।
- इस दौरान कॉलेज की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों की नजर युवक पर गयी तो वह उसे देखकर डर गए। उन्होंने इसकी जानकारी गांव में दी।
- जिसके बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को इसकी जानकारी दी।
- पुलिस पहुंची तो देखा कि युवक बुरी तरह तड़प रहा था। पुलिस ने तुरंत मिट्टी हटाकर उसका सिर गड्ढे से बाहर निकाला।
- बाहर निकलते ही युवक की जान में जान आई। पुलिस ने युवक को प्राथमिक उपचार के बाद आगे से ऐसा न करने की हिदायत देकर छोड़ दिया।
- ग्रामीणों का कहना है कि युवक नशे का आदि है और अक्सर ऐसी हरकतें करता रहता है।