सोनी चौहान
विश्व हिंदू शक्ति संगठन ने आज शानिवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। कार्यक्रम का आयोजन तुलसी पार्क मुजफ्फरनगर पर आयोजित किया गया। जिसमें पुलवामा हमले में शहीद हुए 44 वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। साथ ही 2 मिनट का मौन धारण किया गया।
संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष हिमांशु तोमर ने कहा कि 14 फरवरी 2019 को पुलवामा में जो वीर सैनिक शहीद हुए थे आज उनकी पहली बरसी है। देश अपने इन जवानों को पिछले 1 साल में एक पल भी नहीं भूला है। उन्होने कहा कि पुरा देश जानता हैं कि इन्हीं कुर्बानियों के कारण हम अपने घरों में सुरक्षित है। श्रद्धांजलि में मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष हिमांशु तोमर प्रदेश अध्यक्ष, युवा मोर्चा अश्वनी तोमर, प्रदेश सचिव गोपाल सिंगल, जिला अध्यक्ष रोहित, अभिषेक तोमर, अनिल जैन आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।