आरूषि के नेतृत्व में महिलाओं की बाइक रैली, मांगे वोट,देंखे वीडियो




नवीन चौहान
राजनैतिक परिवेश में पली बढ़ी आरूषि अपने पिता डॉ रमेश पोखरियाल निशंक के प्रति अपने फर्ज को पूरी तन्मयता से निभा रही है। एक आर्दश बेटी के तौर पर पिता निशंक के साथ कदमताल कर रही है। पिता को लोकसभा चुनाव में भारी बहुमत से जीत दिलाने के लिए जनसंपर्क कर रही है तो डोर टू डोर घरों में पहुंच रही है। आरूषि ने बुधवार को महिलाओं की बाइक रैली निकालकर पिता निशंक के लिए माहौल तैयार किया। आरूषि की मेहनत और लगन की समाज के विभिन्न वर्गो में प्रशंसा भी हो रही है। हालांकि आरूषि के पति भी बाइक रैली में कार लेकर साथ-साथ दिखाई दिए।

हरिद्वार सीट से भाजपा प्रत्याशी डॉ रमेश पोखरियाल निशंक की सुपुत्री आरूषि ने अपनी काबलियत के दम पर एक बड़ा मुकाम हासिल किया है। आरूषि एक ख्याति प्राप्त नृत्यांगना है। कला के क्षेत्र में आरूषि ने देश और विदेश में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। इसी के साथ-साथ आरूषि समाजसेवा के कार्यो में भी सक्रिय है। आरूषि पिता निशंक की स्पर्श गंगा मुहिम को आगे बढ़ा रही है। राजनैतिक माहौल को नजदीक से देखने वाली आरूषि इस लोकसभा चुनाव में पिता निशंक के लिए चुनाव प्रचार करने मैदान में उतरी है। चुनाव प्रचार के दौरान आरूषि जनता से मिल रही है और भाजपा प्रत्याशी को वोट देने की अपील भी कर रही है। प्रचार करने के दौरान आरूषि को पिता निशंक के पूर्व सांसद रहने के दौरान जनता की नाराजगी को सुन भी रही है और उनकी नाराजगी को दूर भी कर रही है। वह पिता के संबंध में मिल रही आलोचनाओं का जवाब भी बेहद संस्कारिक तथा सधे हुए अंदाज में दे रही है। इसी चुनाव प्रचार कार्यक्रम की मुहिम को आगे बढ़ा रही आरूषि ने बुघवार को ऋषिकुल मैदान से हरकी पैड़ी तक बाइक रैली निकाली। इस रैली में भारी संख्या में महिलाओं ने स्कूटी और बाइक लेकर भाजपा के पक्ष में नारेबाजी की। भाजपा महिला मोर्चा का नेतृत्व कर रही आरूषि की एक झलक देखने को सड़कों पर भारी भीड़ उमड़ी। हालांकि रैली के दौरान बिना हेलमेट लगाए बाइक और स्कूटी चला रही महिलाओं ने यातायात कानून का उल्लघंन जरूर किया।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *