ससुराल में पति ने पहले पत्नी पर किया चाकू से हमला, फिर खुद को भी किया घायल




नवीन चौहान, भगवानपुर थाना क्षेत्र के सिकरोढ़ा गांव में एक व्यक्ति ने पत्नी से कहासुनी होने पर पहले पत्नी को चाकू से वार कर घायल कर दिया फिर खुद को भी चाकू मारकर घायल कर लिया। इस घटना से परिजनों में हड़कंप मच गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जख्मी हालत में रुड़की सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए देहरादून के लिए रेफर कर दिया गया।

  • जानकारी के मुताबिक सिकरोढ़ा निवासी इस्लाम की पुत्री सहराना बानो की शादी सिकंदरपुर निवासी जमील अहमद के साथ हुई थी।
  • शादी के बाद से पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर अनबन चली आ रही थी।
  • पति से अनबन के चलते कुछ दिनों से सहराना बानो अपने मायके सिकरोढ़ा में रह रही थी।
  • बुधवार को पति जमील अहमद अपनी पत्नी को लेने के लिए ससुराल गया था।
  • इसी दौरान पति और पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।
  • इसी दौरान इस्लाम ने अपनी पत्नी को चाकू से कई वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
  • बाद में उसने खुद को भी चाकू मारकर घायल कर लिया।
  • थाना अध्यक्ष संजीव थपलियाल का कहना है कि दोनों घायलों को सिविल अस्पताल से देहरादून अस्पताल में रेफर कर दिया गया है।
  • पूरे मामले की जांच पड़ताल करायी जा रही है, तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *