काशी में गोली मारकर पति-पत्नी की हत्या, गद्दी का विवाद आ रहा सामने




संजीव शर्मा, वाराणसी। चेतगंज थाने के काली महाल के नया पान दरीबा इलाके में शनिवार सुबह हमलावरों ने गोली मारकर कृष्ण कुमार उपाध्याय और उनकी पत्नी ममता उपाध्याय की हत्या कर दी। कृष्ण कुमार को घर के बाहर गली में गोली मारी गई जबकि उनकी पत्नी को घर में घुसकर हमलावरों ने गोली मारी। कृष्ण कुमार और उनकी पत्नी ममता की मौत हो गई। इस हमले में बेटा बाल बाल बच गया। उस पर भी गोली चलायी गई लेकिन गोली मिस होने पर वह बच गया। मृतक के बेटे ने बताया कि हमलावर उसे भी जान से मारने की धमकी देकर गए हैं। दिन निकलते हुई इस घटना से हड़कंप मच गया। पति पत्नी की हत्या की खबर से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव अपने कब्जे में लेकर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसपी सिटी दिनेश सिंह के मुताबिक दो भाईयों के बीच प्रापर्टी और पिसाच मोचन पर गद्दी को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। इसी विवाद को लेकर हमलावरों ने घटना को अंजाम दिया।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *